एक अच्छी किताब में होने चाहिए ये 3 गुण :

एक अच्छी किताब कैसे लिखें / एक अच्छी किताब में होने चाहिए ये 3 गुण
Agreatwriter. blogspot




एक अच्छी किताब में जरूर होने चाहिए ये 3 गुण / वरना आपकी किताब पढ़ने में कोई नहीं लेगा रुचि



अगर आप किसी विषय पर किताब लिखना चाहते हैं। लेकिन ऐसा आप पहली बार कर रहे हैं। तो आपको डरने कि आवश्यकता नहीं है। आज में आपको एक अच्छी किताब के 8 गुण बताऊंगा। जो आपको किताब लिखने में मददगार साबित होंगे। अगर आप को किताब के लिए विषय खोजने में
समस्या हो रही है तो आप ये पढ़ सकते है - किताब के लिए विषय का चुनाव कैसे करें ? दोस्तों किताब लिखना इतना मुश्किल काम नहीं जितना एक शुरुवाती लेखक सोचता है लेकिन किताब लिखना इतना आसान भी नहीं है। किताब एक ऐसा माध्यम है जिसके द्वारा आप अपनी सोच को लिख कर बया करते है। यह कुछ भी हो सकता है। कोई काल्पनिक कहानी या किसी महत्वपूर्ण विषय का ज्ञान। किताब का विषय चाहे कुछ भी हो एक अच्छी किताब में ये 8 गुण होने बहुत आवश्यक होते हैं।










एक अच्छी किताब का पहला गुण : 

दोस्तों किताबो में सबसे पहला गुण होना चाहिए "सरलता" का अर्ताथ पढ़ने वाले को वह ज्यादा कठिन भी नहीं लगनी चाहिए और इतनी आसान भी नहीं की वह पढ़ना ही छोड़ दे। किताब की सरलता उसके विषय के उपर होनी चाहिए। अगर आप एक ऐसी कहानी लिख रहे हैं जो "उस उम्र से जहां बच्चा पढ़ना सीख जाता है और उस उम्र तक जहां एक बूढ़ा व्यक्ति आसानी से किताब पढ़ सकता है" तो आपको अपनी भाषा शैली को सरल रखते हुए किताब को एक सरलता प्रदान करनी होगी। लेकिन अगर आप किसी पाठ्यक्रम के उपर उदाहरण के लिए अगर आप कक्षा 12 की के लिए भौतिक विषय पर किताब लिख रहे हैं तो आपको उसी शैली में लिखना होगा जो एक 12वी कक्षा का बच्चा समझ जाए। यदि आप 12 वी कक्षा कि किताब को एक नर्सरी में पढ़ रहे बच्चे के किताब की भांति सरलता प्रदान करेंगे तो 12वी का विद्यार्थी उसे पढ़ने में रुचि नहीं रखेगा।





एक अच्छी किताब कैसे लिखें / एक अच्छी किताब में होने चाहिए ये 3 गुण





एक अच्छी किताब का दूसरा गुण :

एक अच्छी किताब का दूसरा गुण उसमे लिखे सम्पूर्ण लेख का अध्यायवार संकलन होता है। मान लीजिए दोस्तों आपको एक कहानी की किताब दी गई और उसमे लगभग सौ से ऊपर कहानियां है लेकिन किताब को अध्यायवार संकलित नहीं किया गया। तो आप उसे पढ़ने की रुचि ही खो देंगे। दोस्तो वो अंग्रेजी की कहावत तो आपने सुनी ही होगी - "फर्स्ट इंप्रेशन इज लास्ट इंप्रेशन"
किताबो के साथ भी यही होता है।












एक अच्छी किताब का तीसरा गुण : 

दोस्तों तीसरा गुण चुनाव का है। मान लीजिए आप एक किताब खरीदने दुकान में जाते हैं। उदाहरस्वरूप आपको एक उपन्यास खरीदना है सामने स्टोल में ढेरों उपन्यास रखे है लेकिन आप कौन सा लेंगे ? दोस्तों सबसे पहले आओ उसका टाइटल देखेंगे फिर आप उसका कवर पेज देखेंगे । यही फार्मूला आपको अपनी किताब में भी लगाना है। आपकी किताब जिस भी विषय की हो आपको उसके टाइटल और कवर का चुनाव अच्छे से करना चाहिए। यहां भी "फर्स्ट इंप्रेशन इज लास्ट इंप्रेशन" वाली कहावत प्रयोग होती है।





अंत में दोस्तों यही कहूंगा अगर किताब लिखना इतना आसान होता तो पढ़ने वाले कम लिखने वाले ज्यादा होते। लेकिन अगर किताब लिखना इतना कठिन होता तो आज हैरी पॉटर जैसी विश्वप्रसि्ध किताब हमारे बीच नहीं होती ।
मेरी तरफ से आपकी किताब के लिए शुभकामनाएं।

धन्यवाद